Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Telangana: हैदराबाद में नम आंखों से दी गई रामोजी राव को अंतिम विदाई

मीडिया दिग्गज और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। रामोजी फिल्म सिटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, उनके बेटे किरण ने मुखाग्नि दी। समाचार और मनोरंजन उद्योग में क्रांति लाने वाले रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया था।

अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले नेताओं में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू भी थे। ईनाडु अखबार और ईटीवी चैनल समूह के साथ अविभाजित आंध्र प्रदेश में मीडिया उद्योग में सनसनी पैदा करने वाले रामोजी राव पद्म विभूषण भी थे।