Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कोलकाता में 2.99 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्रा जब्त, एक गिरफ्तार

कोलकाता में 68 साल के व्यक्ति के पास से 2.99 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) जब्त कि जाने के बाद, गुरुवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कोलकाता के मध्य भाग में धर्मतला बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया, ‘‘व्यक्ति के पास से 500 रुपये के एफआईसीएन के छह बंडल जब्त किए गए। ऐसा लगता है कि व्यक्ति नकली नोट की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सदस्य है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी मालदा जिले का निवासी है और मामले की जांच जारी है।