Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

चंडीगढ़ में किसानों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, पंजाब सरकार को मेमोरेंडम सौंपेंगे

Chandigarh: भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले चंडीगढ़ में किसानों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वे पंजाब सरकार से कृषि नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से किसान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और प्राइवेट वाहनों से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में बने दशहरा मैदान में धरना देने के लिए पहुंचे। 

किसान कृषि नीति को लागू करने में देरी से नाराज है। उनका दावा है कि पंजाब सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने ढाई साल पहले सत्ता संभाली थी, लेकिन वादा की गई कृषि नीति अभी तक लागू नहीं की।