Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

WB: पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला TMC में शामिल, कहा- BJP ने आदिवासियों के लिए काम नहीं करने दिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करने दिया। 

बारला 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से बीजेपी सांसद चुने गए थे। उन्होंने केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में काम किया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बारला की जगह मनोज तिग्गा को अलीपुरद्वार से अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे लेकर उन्होंने खुले तौर पर नाखुशी जाहिर की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य सचेतक तिग्गा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। तृणमूल में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के बाद बारला ने कहा, "बीजेपी में रहने के दौरान मुझे आदिवासी लोगों के हितों के लिए काम करने की अनुमति नहीं दी गई।"

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं आदिवासी आबादी के हितों के साथ न्याय कर सकूंगा।" टिकट कटने के बाद बारला बीजेपी के पश्चिम बंगाल नेतृत्व से दूरी बनाए हुए थे, जिसके चलते उनके भावी राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।