Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

रिलीज से पहले ही हर तरफ ‘एनिमल’ की गूंज, धुआंधार एडवांस बुकिंग

बस एक दिन का इंतजार और… फिर बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और बॉबी देओल का भौकाल होगा. हालांकि, एनिमल की गूंज तो रिलीज से पहले ही हर तरफ सुनाई दे रही है. ट्रेलर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने ऐसा गदर मचाया कि, हर कोई दोनों को साथ देखने के लिए क्रेजी हुए जा रहे हैं. 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसके लिए एनिमल की पूरी टीम प्रमोशन करती भी दिख रही है और उसका फायदा फिल्म को अभी से होता नजर भी आ रहा है. एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर की एनिमल ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साथ ही एनिमल बंपर ओपनिंग की तरफ बढ़ती नजर आ रही है.