जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा के अराम इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आर्मी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों ने इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. उसे इलाके में आतंकी होने के संकेत मिले थे.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.