Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

लॉरेंस की रडार पर एल्विश यादव? जान से मारने की मिली धमकी, 10 करोड़ की मांगी रंगदारी

बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. विदेशी नंबर से मैसेज भेज कर उनसे रंगदारी मांगी गई. एल्विश यादव और उसके पिता को मैसेज भेजा गया. दो दिन में रुपये न देने पर गोली मारने की भी धमकी दी गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी. ये कॉल वह उठा नहीं पाए. इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया. जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपये देने की मांग की. ये रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया. ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई. एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ये मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है. इस पर उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी. 

बता दें एल्विश यादव पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नजर आए थे. इस शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया था. वो इस शो के विनर बने थे. एल्विश यादव अब शो लाफ्टर शेफ में नजर आते हैं. इस शो में करण कुंद्रा संग उनकी जोड़ी बनी है. एल्विश यादव और करण की जोड़ी एक बार लाफ्टर शेफ का सीजन जीत भी चुकी है. इस बार नए सीजन में भी दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है. एल्विश यादव करण की खाना बनाने में पूरी मदद करते हैं. इसके अलावा वो शो में अपनी कॉमेडी का भी तड़का लगाते हैं.