Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

एएपी नेता आतिशी को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजा

चुनाव आयोग ने दिल्ली की मंत्री और एएपी नेता आतिशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने उनके बीजेपी पर दिए गए बयान पर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ दिन पहले आतिशी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर आया था। चुनाव आयोग के जारी नोटिस में कहा गया है, "वे दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं। मतदाता सार्वजनिक मंच से अपने नेताओं की कही गई बातों पर विश्वास करते हैं। 

पोल पैनल ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एएपी नेता के दिए गए बयानों का "फैक्चुअल आधार" होना चाहिए और क्योंकि दिए गए बयानों की सत्यता पर विवाद हुआ है, इसलिए उन्हें फैक्ट्स के साथ अपने दिए गए बयान का जवाब देना चाहिए। एएपी नेता आतिशी को सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा गया है।