Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

West Bengal: चुनाव आयोग ने प्रदेश बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार को जारी किया कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार ने कहा कि वो तृणमूल कांग्रेस की शिकायत के बाद उन्हें दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से और समय मांगेंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को मजूमदार को राष्ट्रीय प्रतीक और पश्चिम बंगाल पुलिस पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

उनसे सोमवार रात आठ बजे तक अपना जवाब देने को कहा गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उप-चुनाव के लिए तालडांगरा विधानसभा सीट पर पब्लिक मीटिंग के दौरान की गई टिप्पणी के लिए बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग से संपर्क किया था।

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा, ''राष्ट्रीय प्रतीक और राज्य पुलिस को अपमान करने वाली कथित टिप्पणी सात नवंबर को की गई थी।'' मजूमदार ने कथित तौर पर राज्य पुलिस से अपनी वर्दी से राष्ट्रीय प्रतीक हटाने और उसकी जगह "चप्पल" पहनने की अपील की थी।