असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह सातवीं बार है जब इस माह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जबकि जिले में तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।भूकंप के झटके नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। यह इस महीने नागांव केंद्रित भूकंप की तीसरी घटना थी। इससे पहले सात अगस्त को 3.8 तीव्रता का और अगले दिन 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने राज्य में भूकंप की कुल सात घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 से 4.3 के बीच रही। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
You may also like
अजित डोभाल की अध्यक्षता में दिल्ली में आज BRICS देशों की अहम बैठक, सुरक्षा, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा.
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.