Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

RG Kar rape-murder: कोलकाता अदालत के फैसले से पहले डॉक्टरों ने सीबीआई जांच पर निराशा जाहिर की

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय पर पिछले साल नौ अगस्त को सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगाया गया था।

अदालत के फैसले से पहले कुछ डॉक्टरों ने कहा कि जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई है। लेकिन सीबीआई डॉक्टरों के बातों से सहमत नहीं है। पिछले साल अगस्त में आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह अदालत के नामित न्यायाधीश शनिवार को फैसला सुनाएंगे।