Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

सोनभद्र में ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, पीस कमेटी बैठक में दिए अहम निर्देश

सोनभद्र में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, वहीं सड़कों पर नमाज अदा करने की भी अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग मिलजुलकर शांति और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने को कहा।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाने का भरोसा दिलाया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।