Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मलिहाबाद में मकबरे और मस्जिद को लेकर विवाद, पासी समुदाय ने किला होने का किया दावा

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में स्थित कसमंडी कला गांव का एक मकबरा और मस्जिद इन दिनों विवाद का केंद्र बन गया है। पासी समुदाय ने इस स्थल को महाराजा राजपासी कंस का किला बताते हुए उस पर अपना दावा किया है। समुदाय की ओर से यहां सुंदरकांड पाठ कराने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुंदरकांड आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मकबरे और मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पासी समुदाय का कहना है कि यह स्थल ऐतिहासिक रूप से महाराजा राजपासी कंस से जुड़ा हुआ है और इसे गलत तरीके से मकबरा तथा मस्जिद के रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रशासन फिलहाल किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति देने से बच रहा है ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है।