Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी दिशा पटानी, अगस्त में होगी रिलीज

विशेष फिल्म्स ने अपनी 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे। प्रमोशनल इमेज में एक हाथ पर बने पक्षी के टैटू को दिखाया गया है, जो आजादी और मुक्ति के मूल थीम को दर्शाता है।

इस बार फिल्म में दिशा पटानी भी लीड रोल में नजर आएंगी, जो पहली बार विशेष फिल्म्स के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। निर्माता विशेष भट्ट ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘आवारापन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है, जिसे बड़े पर्दे पर ही सही तरीके से महसूस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिल्म में बड़े स्तर के सीक्वेंस, शानदार लोकेशंस और दमदार म्यूजिक के साथ गहरी कहानी पेश की जाएगी। फिल्म का निर्माण फिलहाल मुंबई में अंतिम चरण में है और इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि पहली ‘आवारापन’ फिल्म अपनी भावनात्मक कहानी और बेहतरीन संगीत के लिए आज भी याद की जाती है।