Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

निर्देशक नीरज घेवान की 'होमबाउंड' 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए इंडिया की ऑफिशियल एंट्री "होमबाउंड" थिएटर के बाद अब 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी "होमबाउंड" बचपन के दोस्तों शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) की कहानी है। इनका पुलिस फोर्स में शामिल होने का सपना उनकी जिंदगी को बदल देता है। जान्हवी कपूर ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस और मारिज्के डिसूजा और मेलिटा टोस्कन डू प्लांटियर ने को-प्रोड्यूस किया है। मार्टिन स्कॉर्सेसी और प्रवीण खैरनार इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

करण जोहर ने कहा, "प्रोड्यूसर के तौर पर इस तरह की फिल्म को सपोर्ट करना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना इसे अपनी दुनिया से कहीं आगे के दर्शकों से जुड़ने का मौका देता है और ये सफर धर्मा में हमारे लिए बहुत खास है।" नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस-प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा कि थिएटर में इसके शानदार प्रदर्शन के बाद नेटफ्लिक्स पर होमबाउंड का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत खुशी हुई।
उन्होंने कहा, "ये एक ऐसी फिल्म है जो बहुत ही बारीक इमोशनल माहौल को दिखाती है- जिसे सिर्फ नीरज घायवान जैसा कहानीकार ही इतनी हमदर्दी और ईमानदारी से दिखा सकता है। उनकी आवाज आज के जमाने की भारतीय कहानी कहने के तरीके को फिर से परिभाषित करती है।"