बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अचानक से सुर्खियों में आ गईं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कुछ लोगों के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं. मोहम्मद नाम के एक शख्स ने उन पर ये आरोप लगाया है कि रवीना ने नशे की हालत में उनकी मां के साथ मारपीट की. उस शख्स ने ये भी आरोप लगाया कि रवीना के ड्राइवर ने उनकी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. अब इस पूरे मामले पर पुलिस का रिएक्शन सामने आया है.