Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Dhanteras 2025: धनतेरस के साथ पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व आज से शुरू

आज यानी 18 अक्तूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ होती है। इस साल धनतेरस से लेकर भाई दूज तक वाहन खरीदने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। यानी इन दिनों में गाड़ी खरीदना शुभ नहीं माना गया है। हालांकि, अक्तूबर के अंत में कुछ अच्छे मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जिनमें वाहन खरीदा जा सकता है। 

  • 24 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) सुबह 06:28 बजे से 25 अक्तूबर 01:19 बजे तक

  • 29 अक्तूबर 2025 (बुधवार) शाम 17:29 बजे से 30 अक्तूबर सुबह 06:32 बजे तक

  • 30 अक्तूबर 2025 (गुरुवार) सुबह 06:32 बजे से 10:06 बजे तक

  • 31 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) सुबह 10:03 बजे से 1 नवंबर 06:33 बजे तक

धनतेरस की रात 13 दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन 13 दीपक बनाएं, हर एक में घी और बाती के साथ एक कौड़ी भी रखें। फिर इन दीपकों को घर के मुख्य द्वार या आंगन में जलाएं। इससे घर में धन की बढ़ोतरी होती है और भगवान कुबेर की खास कृपा बनी रहती है। धनतेरस पर रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पुरानी और शुभ मानी जाती है। इस दिन लोग कमल का फूल, स्वस्तिक, दीपक और “शुभ-लाभ” जैसे पारंपरिक डिजाइन बनाते हैं। मुख्य दरवाजे या पूजन स्थल पर रंगोली बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति व समृद्धि आती है।