Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

उत्तराखंड में धामी सरकार सख्त, No Pendency Rule लागू, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

उत्तराखंड में आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने “नो पेंडेंसी” को प्रशासन का मूल मंत्र बताते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निवारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन-हित है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।