Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भारी बर्फबारी के बाद सड़क पर यातायात की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के  श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चौधरी ने श्रीनगर से जम्मू जाते समय रामबन जिले की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बनिहाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा सड़क यात्रा का उद्देश्य जनता को हो रही समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखना था। चौधरी ने अधिकारियों के साथ जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेष रूप से रामबन-बनिहाल सेक्टर की स्थिति की समीक्षा की।