Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

राणा सांगा पर टिप्पणी को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया गलत, कहा- उन्हें बाबरनामा ज्यादा पसंद

राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन की राजपूत राजा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए हैं। दीया कुमारी ने कहा कि एसपी सांसद को बाबरनामा ज्यादा पसंद है और वे इतिहास की जानकारी के बिना अपनी मर्जी से ऐतिहासिक तथ्यों को बोल रहे हैं।

उनका मानना है कि तथ्यों को सही तरीके से जाने बिना उन्हें संसद में बोलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष की मानसिकता का पता चलता है। एसपी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में संसद ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया थी कि राजपूत राजा राणा सांगा देशद्रोही थे क्योंकि उन्होंने 16वीं सदी में इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत “आमंत्रित” किया था।