तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आज इस पर सुनवाई है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवाई करेगा. जस्टिस बीआर गवई की बेंच सुबह 11 बजे इस मामले को सुनेगी. जमीयत उलेमा ने हाल ही में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी.
जमीयत ने अपनी इस याचिका में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. अर्जी में आरोपियों के घरों पर सरकारों द्वारा बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया कि मई में मध्य प्रदेश में एक आरोपित के पिता की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया गया. वो भी घटना के कुछ घंटे के भीतर. कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सरकार ने उसे सजा दे दी.