Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

दिल्ली पुलिस की गाड़ी ने सोते हुए शख्स को कुचला, मौके पर हो गई मौत

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. घटन मध्य दिल्ली के रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा कि घटना देर रात की है. घटना के समय पुलिस की एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे रह रहे शख्स को कुचल दिया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पुलिस की पेट्रोलिंग कार सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुसी हुई है. ये घटना कैसे हुई और जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस झोपड़ी में और कौन-कौन था. इसकी फिलहाल जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे में जिस शख्स की मौत हुई उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. दिल्ली में रफ्तार के कहर का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी एक ऐसी घटना में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई थी. घटना दिल्ली के मोती नगर की थी. पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान बेचू लाल के रूप में की थी. घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार हो गया था.