Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

दिल्ली में लापता लोगों के आंकड़े सामने आए, पुलिस ने अफवाहों पर लगाई रोक

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी महीने के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक लोगों के लापता होने के आंकड़ों को लेकर चिंता जताई जा रही थी। अब इस पर दिल्ली पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, यानी औसतन हर दिन करीब 54 लोग। इनमें 509 महिलाएं और लड़कियां तथा 298 पुरुष शामिल हैं। लापता लोगों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क हैं।

पुलिस ने बताया
जनवरी 2026 में लापता लोगों की संख्या पिछले वर्षों के इसी समय की तुलना में कम रही है। हालांकि, पूरे महीने के आंकड़े अभी साझा नहीं किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सभी मामलों की जांच करती है। किसी भी लापता व्यक्ति की शिकायत स्थानीय थाने, ऑनलाइन पोर्टल या 112 इमरजेंसी नंबर के जरिए दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक, सभी मामलों में तय प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जाता है। नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है और उन्हें जल्द से जल्द खोजने के प्रयास किए जाते हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए हर जिले में विशेष टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी खासतौर पर बच्चों से जुड़े मामलों में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया कि अब तक किसी संगठित गिरोह या आपराधिक नेटवर्क के लापता या अपहरण के मामलों में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें लेकिन अफवाहों पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत या भ्रामक जानकारियों से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अंत में, पुलिस ने नागरिकों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति लापता होता है तो बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।