दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने नई सौगात दी है। राष्ट्रीय राजधानी में दो नए मेट्रो रूट पर परिचालन शुरू हो गया है। इससे यहां सार्वजनिक परिवहन पहले से आसान हो गया है और दिल्ली के कई हिस्सों में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। दो नए रूटों में मजलिस पार्क और मौजपुर बाबरपुर के बीच पिंक लाइन का 12.3 किलोमीटर का खंड और दीपाली चौक को मजलिस पार्क से जोड़ने वाली मैजेंटा लाइन का 9.9 किलोमीटर का खंड शामिल है। नए मेट्रो रूट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनसे लाखों लोगों, खास कर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासियों को फायदा पहुंचेगा। उम्मीद है कि नए मेट्रो रूट कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे और शहर भर के लोगों के लिए रोजाना का आवागमन आसान बनाएंगे।
दिल्ली को मिली दो नए मेट्रो रूट की सौगात, कनेक्टिविटी हुई बेहतर
You may also like
मेरठ में नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता के बाद बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार.
निजामाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित.
उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी.
बर्थडे पार्टी के बाद हाई-स्पीड BMW बनी मौत का कारण, 250 किमी/घंटे की रफ्तार, 2 युवाओं की दर्दनाक मौत.