Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

श्रीनगर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी, शुष्क मौसम की वजह से किसानों और बागवानों की बढ़ी चिंता

श्रीनगर और कश्मीर घाटी में समय से पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी में सुबह का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से थोड़ा कम था, लेकिन पिछले एक हफ्ते से दिन का तापमान बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद घाटी में लंबे समय से चल रहे सूखे का असर बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में इस बार सर्दी के दौरान मौसम काफी शुष्क रहा है। सूखे की वजह से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। इससे एक्वीफर और ग्राउंडवाटर पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में गर्मी के मौसम में लोगों की चिंताएं और बढ़ सकती हैं।