Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हनुमान का किरदार नहीं निभाना चाहते थे दारा सिंह

हिन्दू धर्म में कई पौराणिक महाकाव्य है जिनसे हमारी आस्था जुड़ी है । इनमे से एक महाकाव्य रामायण भी है। रामायण पर कई टीवी शोज बन चुके है लेकिन रमानंद सागर की रामायण का अपना एक फेन बेस है। शो के किरदारों को आज भी लोग भगवान की तरह पूजते है। दर्शकों के दिलों में इन किरदारों ने अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए है, लेकिन क्या आपको पता है कि दारा सिंह हनुमान का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। 

जब रमानंद सागर ने दारा सिंह से हनुमान का किरदार निभाने को कहा तो उन्होंने ये कहकर मना किया कि वो इस रोल के लिए किसी यंग लड़के को चुन ले, इस उम्र में अगर वो हनुमान का किरदार निभाएंगे तो लोग उन पर हसेंगे।