Breaking News

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज मुंबई में Gen Z और Gen Alpha से करेंगे संवाद     |   JPSC परीक्षा धांधलीः CID की जांच जारी, अब तक 19 गिरफ्तारी     |   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा     |   प्रयागराज: राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम अब केपी ग्राउंड में नहीं होगा     |   प्रतापगढ़ः मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |  

DRDO ने स्वदेशी तकनीक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। इस सफल उड़ान परीक्षण ने गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (जीटीआरई), बेंगलुरू की बनाई स्वदेशी प्रणोदन प्रणाली का भी परी्क्षण हो गया। 

बेहतर और विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए मिसाइल उन्नत एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से भी लैस है। मिसाइल को अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के योगदान के साथ बेंगलुरू के डीआरडीओ प्रयोगशाला वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) ने विकसित किया है। इस परीक्षण को विभिन्न डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ-साथ प्रोडक्शन से जुडे प्रतिनिधियों ने भी देखा।