Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Ahmedabad plane crash: डीएनए जांच से 47 शवों की पहचान हुई, 24 शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद में लंदन जाने वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद, अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण के जरिए अब तक 47 शवों की पहचान कर ली है और 24 के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चूंकि कई शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है या वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मृत लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।

अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया, "डीएनए मिलान के जरिए अब तक विमान दुर्घटना के कुल 47 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 24 पीड़ितों के शव संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं।ये मृतक राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से थे।"