Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

Tamilnadu: डीएमके नेता 'मुरासोली' सेल्वम का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

तमिलनाडु के चेन्नई में दिवंगत केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के भाई और डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र 'मुरासोली' के पूर्व संपादक मुरासोली सेल्वम का गुरुवार सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 84 साल के थे। 

सेल्वम डीएमके के संरक्षक रहे दिवंगत एम. करुणानिधि की बहन के बेटे थे। सेल्वम 50 सालों से ज्यादा समय से मुरासोली से जुड़े हुए थे। उन्होंने कई तमिल फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं। उन्होंने करुणानिधि की बेटी सेल्वी से शादी की और वे मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बहनोई हैं।

पार्टी की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है कि डीएमके महासचिव दुरईमुरुगन ने सेल्वम की एक प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार के रूप में सराहना की और कहा कि उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया और हिंदी विरोधी आंदोलनों में भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि के तौर पर 10 अक्टूबर से तीन दिनों तक पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।