Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

DMDK फाउंडर और एक्टर विजयकांत का निधन

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के फाउंडर और अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. वह 71 साल के थे. गुरुवार तड़के जारी पहले बुलेटिन में अस्पताल ने बताया था कि विजयकांत कोरोना पॉजिटव पाए हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद वेंटिलेटर पर लिया गया था.

विजयकांत को मंगलवार देर शाम फिर से तबीयत खराब होने के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक बयान जारी कर कहा गया था कि डीएमडीके अध्यक्ष कैप्टन विजयकांत को नियमित जांच के लिए 15 दिनों के बाद अस्पताल लाया गया था. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और चिकित्सीय जांच के बाद गुरुवार को घर लौट जाएंगे.