Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

Cyclone Dana: ओडिशा में बनाए गए 6,500 रिलीफ कैंप, लोगों को सुरक्षित जगहों पर किया जा रहा है शिफ्ट

ओडिशा के आपदा मंत्री सुरेश पुजारी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने चक्रवात दाना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। सरकार की तरफ से लोगों के लिए 6,500 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। जहां लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

मंत्री सुरेश पुजारी ने लोगों को भरोसा दिया है कि सरकार की तैयारी पूरी है। साथ ही रिलीफ कैंप में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। 

उन्होंने आगे बताया, "एनडीआरएफ की 19 टीमें, ओडीआरएफ की 51 टीमें और 178 अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। कुल 300 टीमें तैनात हैं और हालात पर नजर बनाए हुए है।"