Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

गाजियाबाद में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी का खुलासा

गाजियाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए APK फाइल के जरिए मोबाइल फोन हैक कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 08 सिम कार्ड और 01 कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन में मालवेयर इंस्टॉल करा देते थे। इसके बाद बैंकिंग डिटेल, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते थे। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने गाजियाबाद समेत 16 राज्यों में करीब 94 वारदातों को अंजाम देकर लगभग 3 करोड़ रुपये की ठगी की है। 

थाना साइबर क्राइम में दर्ज मामलों के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।