Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

नए साल में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

साल 2024 को पीछे छोड़ते हुए नए साल 2025 का आगाज हो गया है। रात में जैसे ही घड़ी में 12 बजे लोग जश्न में डूब गए।
नए साल की शुरुआत पर कई लोगों ने बुधवार को मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन किए।

नए साल के मौके पर लोग सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं का लंबी कतार देखने को मिला। दिल्ली के कई मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने लाइनों में लगकर भगवान के दर्शन किए।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर पर नए साल के पहले दिन सुबह-सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। देवी काली का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग प्रसाद चढ़ा रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।