Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

मध्य प्रदेश के देवास और शिवपुरी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ अचानक हुई ओलावृष्टि ने दस से ज्यादा गांवों में तबाही मचा दी है। तूफान अपने साथ भारी ओलावृष्टि और तेज हवा के झोंके लेकर आया। इससे चंद मिनटों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। फसलों के नुकसान से किसान गहरे संकट में डूब गए है। प्रभावित किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन करने और मुआवजा देने की भी अपील की है।