Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, स्टोर संचालक से मारपीट का वीडियो वायरल

फरीदाबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद की संजय कॉलोनी का है, जहां कुछ बदमाशों ने एक स्टोर संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  यह पूरा मामला फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दुकान के अंदर घुसकर स्टोर संचालक के साथ हाथापाई और मारपीट करते हैं। बदमाशों ने स्टोर संचालक को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट के बाद घायल स्टोर संचालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।