Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

महाराष्ट्र: आवारा कुत्तों से बचने के लिए तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उतारा

महाराष्ट्र के पुणे में एक पारंपरिक इमारत ‘वाड़ा’ के लोगों की नींद शुक्रवार सुबह उस समय शोरगुल से खुल गयी जब आवारा कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

अधिकारी के मुताबिक ये घटना रविवार पेठ इलाके के परदेसी वाड़ा में सुबह करीब छह बजे की है। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘आवारा कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने पर एक जर्सी गाय इमारत के परिसर में घुस गई और एक संकरी लकड़ी की सीढ़ी से तीसरी मंजिल पर चढ़ गई।’’ 

उन्होंने बताया कि जब स्थानीय लोग गाय को नीचे नहीं उतार सके तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘गाय को सीढ़ियों से नीचे नहीं लाया जा सका। अंतिम उपाय के रूप में, हमने उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और सुरक्षा बेल्ट का इस्तेमाल किया।’