Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

एमी में बुलंद हुआ देश का झंडा, एकता कपूर भी सम्मानित

टेलिवीज़न और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में बड़े सम्मान से नवाज़ा गया है. एकता कपूर को इंटरनेशन एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड दिया गया है. उन्हें कला और मनोरंजन की दुनिया में उनके योगदान के लिए एमी ने ये सम्मान दिया है.

अवॉर्ड को जीतने के बाद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होनें कहा, “मैं एमी अवॉर्ड को घर लेकर आ रही हूं.” फैंस भी उन्हें इस अवॉर्ड के लिए बधाई दे रहे हैं.