Breaking News

निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |   राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |  

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उप-चुनाव के लिए मतगणना जारी

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कि है। मतगणना 10 चरणों में पूरी होगी। 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी जबकि 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के लिए सुरक्षा सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उप-चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर एल. दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है, जबकि गोपीनाथ की पत्नी सुनीता बीआरएस उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव हैं। उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का भी समर्थन प्राप्त है।