Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा और उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

महाराष्ट्र और झारखंड में कौन करेगा किला फतह, उपचुनावों में किसका चलेगा सिक्का.. आज के नतीजों से धीरे-धीरे साफ होता जा रहा है. 23 नवंबर 2024 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का दिन है. महाराष्ट्र में महायुति और एमवीए में टक्कर है तो झारखंड में जेएमएम प्लस और भाजपा गठबंधन में जंग है. महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही 15 राज्यों में 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं. सबसे अधिक नजर यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की 2027 से पहले अग्निपरीक्षा है. आज वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीट के भी नतीजे आ रहे हैं. वायनाड में प्रियंका चौधरी चुनावी रेस में हैं. महाराष्ट्र में एक चरण में वोटिंग (20 नवंबर) हुई तो झारखंड में दो चरण (13 नवंबर और 20 नवंबर) में वोट डाले गए हैं. सुबह आठ बजे से ही सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं.