Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

Tamil Nadu: लगातार बारिश से कई वाटरफॉल उफान पर, नहाने की इजाजत न मिलने से पर्यटकों में निराशा

तमिलनाडु में खासकर पश्रिमी घाट के इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से कोर्टालम वाटरफॉल उफान पर है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने पर्यटकों के वाटरफॉल के करीब जाने और उसमें नहाने पर लगी रोक को लगातार दूसरे दिन भी बढ़ा दिया है।

ऐसे में वाटरफॉल में नहाने का मज़ा लेने की आस लगाए पर्यटकों का मायूस होना लाज़मी है। उन्होंने अपनी इस मायूसी को हल्की बारिश, ठंडी हवा और कुदरती धुंध से सराबोर मौसम का मज़ा लेकर दूर करने की कोशिश की। ये नज़ारा इस इलाके में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सीजन की पहचान है।

मणिमुथर वाटरफॉल भी उफान पर है। इसकी वजह से वन विभाग को लगातार दूसरे दिन भी पर्यटकों के नहाने पर लगी रोक को जारी रखना पड़ा। लगातार बारिश की वजह से एक ही दिन में पापनासम और सर्वलार बांधों में पानी लगातार तेजी से बढ़ा है।