Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

जन्माष्टमी पर मोहन सरकार के खर्च से कांग्रेस खफा

मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी पर सियासी घमासान मचा हुआ है. प्रदेश में मोहन सरकार ने जन्माष्टमी को लेकर सरकारी आदेश जारी किए है. इसमें साफतौर पर लिखा गया है कि स्कूल और कॉलेजों को जन्माष्टमी महोत्सव मनाना होगा. इसके अलावा ग्रामीण पंचायतों से लेकर संस्कृति विभाग भी जन्माष्टमी मनाएगा. सरकार इस कार्यक्रम पर जमकर पैसा खर्च कर रही है. इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है.

मध्य प्रदेश में इस कृष्ण जन्माष्टमी पर कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं. वैसे तो इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है, लेकिन इस बार राज्य की सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मंदिरों की साफ सफाई से लेकर स्कूल और कॉलेजों में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी. संस्कृति विभाग भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहा है. ग्रामीण पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं. यानी इसका सारा खर्च सरकार देगी. इसी बात पर कांग्रेस नेता ने आपत्ति जाहिर की है.