Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी हुए राम के दीवाने

22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. पूरा देश ही राममय हो गया है. ऐसे में कांग्रेस के आला नेता जयराम रमेश भी राम के दीवाने हो गए हैं. टीवी 9 भारतवर्ष से विशेष बातचीत में जयराम रमेश ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लेकर श्रीराम को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. इसके साथ ही राम पर हमारा अधिकार वाले बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जयराम रमेश जमकर बरसे.

जयराम रमेश ने कहा कि वह क्या बोले उनके पहले नाम में राम है, दूसरे नाम में भी राम है. मेरा नाम ही जयराम रमेश (Jairam Ramesh) है. ये कैसे अधिकार ले सकते हैं. ये कौन हैं. किसने अधिकार दिया है. वो राम के ठेकेदार हैं क्या? राम सबके हैं. सबकी आस्था है. राम पर लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था है. मेरी भी आस्था है.