Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया गुवाहाटी में प्रदर्शन

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर मंगलवार को गुवाहाटी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के साथ चर्चा करने की मांग की ताकि वहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पक्की की जा सके।