Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस आज, अध्यक्ष खड़गे ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खरगे ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी के इतिहास और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

खरगे ने कहा,"जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, मैं उनसे साफ-साफ कहना चाहता हूं - हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है। हमने न तो संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही लोगों के अधिकारों से कोई समझौता किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने धर्म को आस्था माना। खरगे ने आगे कहा कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष काल में UPA सरकार ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का दायरा और बढ़ा दिया। डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में हक आधारित अप्रोच वाले ऐतिहासिक कानून बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा समाज को आगे ले जाने की रही है। बता दें कि इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।