Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस BJP-RSS पर हमलावर

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि नफरत की आंधी में सच्चाई और सद्भाव की लौ को बुझने न दिया जाए. पार्टी ने यह भी कहा कि जो लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं, उन्हें भारत के विचार को परिभाषित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी के एक विचार का हवाला देते हुए कहा कि हमारा दुश्मन डर है. हमें लगता है कि यह नफरत है लेकिन यह डर है. शहीद दिवस पर अपने राष्ट्र के नैतिक संरक्षक बापू को अपना सम्मान देते हैं. हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए जो ‘संभव’ और ‘सर्वोदय’ (सभी की प्रगति) पर आधारित उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता वाले भारत की रक्षा के लिए सब कुछ करना होगा और लोगों के बीच न्याय, समानता और भाईचारा भी सुनिश्चित करना होगा.