Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Odisha: महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर हमलों की निंदा की और  नारे लगाते हुए महात्मा गांधी मार्ग स्थित सीएम आवास की ओर मार्च किया।