Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

PM Modi: कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवाद को बढ़ावा दिया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कि कांग्रेस ने राजस्थान में अपने शासनकाल के दौरान राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में देरी की। पीएम मोदी राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, "हमारी नदियों का पानी सीमा पार बह रहा था। समाधान खोजने के बजाय, कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया।" प्रधानमंत्री ने इससे पहले 46,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं ऊर्जा, सड़क, रेलवे और पानी से संबंधित हैं।