Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

MP: भोपाल में कांग्रेस विधायक गेहूं की बाली लेकर विधानसभा पहुंचे, किसानों के लिए मुआवजे की मांग की

मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा में किसानों की बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे की मांग की। ठाकुर ने गेहूं की बालियां लेकर विधानसभा में अंदर जाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, "गेहूं की मैं फसल लेकर आया हूं, ये पूरी तरह से नष्ट हो गई है प्रशासन की उदासीनता के कारण, बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी प्रशासनिक अमला की कमी के कारण, उनकी उदासीनता के चलते समय पर उनकी मॉनिटरिंग ना करने के बलते, इतना बड़ा एशिया का सबसे लंबी चौड़ी कैनाल वाला मेरा विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता के किसानों का भविष्य अंधकार में है। इसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की है क्योंकि उनकी ही उदासीनता के चलते अन्नदाता किसान भाइयों को दुख का सामना करना पड़ रहा है।"