महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना हो रही है. यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की वजह से खाली हुई है.लोकसभा चुनाव के महज दो महीने बाद ही अगस्त, 2024 में कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया था. कांग्रेस ने उनके बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारा है.