Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

जाति का कॉम्बिनेशन, नए-पुराने चेहरे का संतुलन छत्तीसगढ़ में बीजेपी का मेगा प्लान

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के दस दिन बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी कैबिनेट का गठन करने जा रहे हैं. मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा. नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों को मौका देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है. मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण साधने और क्षेत्रीय बैलेंस बनाने की पूरी कोशिश बीजेपी नेतृत्व ने की है ताकि 2024 में जीत का फॉर्मूला दोहरा सके.

राजभवन में बीजेपी के सभी 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन दिलाएंगे. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित भी कर दिए जाएंगे. सीएम और दो डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं और अब 9 विधायकों के मंत्री पद के शपथ लेने के बाद 12 सदस्यीय कैबिनेट हो जाएगी.